A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय इन दिनों ओडिशा के दौरे पर चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, प्रियंका ने कहा था कि, हमारे समय में 35 किलों राशन जनता को दिया जाता था। लेकिन अब सिर्फ 5 किलों ही दिया जा रहा है। इसी पर पलटवार करते हुए सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, इन लोगों की 70 सालों से झूठ बोलने की आदत है। इसलिए प्रियंका झूठ फैलाने की कोशिश में लगी हुई हैं। जब इतना कुछ कह रही हैं तो 5000 करोड़ के चावल घोटाले के लिए कुछ न कुछ तो बोल दें।
धान की 3100 रुपए कीमत दी जाएगी
कुछ दिन पहले ओडिशा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहां भी किसानों को उनके धान की 3100 रुपए कीमत दी जाएगी। आज धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ उदाहरण बन कर सामने आया है। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी माताओं को महतारी वंद के जैसे सुभद्रा योजना से आर्थिक मदद की जाएगी।
डबल इंजन की सरकार बनाएं
श्री साय ने कहा, हम धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ से आते हैं, जहां अन्नदाता भगवान होता है और धान की बाली महतारी के माथे पर सोने जैसे दमकती है। इसीलिए किसान ही छत्तीसगढ़ के सब कुछ हैं, जिसके लिए हमारी भाजपा सरकार समर्पित है। वहां हमारी सरकार वादे के मुताबिक किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद रही है, साथ में अंतर की राशि भी एकमुश्त दे रहे हैं। जैसे ही 4 जून को यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो यहां भी 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी होगी। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार सत्तर लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने के पहले सप्ताह में ही एक-एक हजार की राशि दे रही है। उसी तर्ज पर ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही सुभद्रा योजना के तहत माता-बहनों को 50 हजार का एकमुश्त वाउचर मिलेगा। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी। इसलिए ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाएं, क्योंकि भाजपा जो कहती है उसे करती है। हमारे छत्तीसगढ़ में यही हो रहा हैं।
नक्सल मामलों के लिए नई पुनर्वास नीति लाने पर किया जा रहा विचार
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुनर्वास नीति पर कहा, हमारी पुनर्वास नीति के कारण नक्सली आत्मसर्पण भी कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि इस नीति में और नया बेहतर हो सकता है, साथ ही नई पुनर्वास नीति लाने पर विचार किया जा रहा है। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दुःखद बताया है। उनका कहना है, कांग्रेस को इन सब विषयों को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए। पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली बार जब 29 नक्सली मारे गए, तब कांग्रेस और विपक्ष के लोग इस घटना को नकली बता रहे थे, जबकि स्वयं नक्सलियों ने 29 लोगों की लिस्ट जारी की। ये बहुत ही दुःख की बात है। अब इन लोगों को क्या कहें, ये लोग तो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करने वाले लोग हैं। उनसे मेरा यह आग्रह है कि इन सब विषयों को राजनीति से ऊपर उठकर देखें।
