A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
श्याम किशोर शर्मा-अभनपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार शाम अभनपुर के ग्राम पिपरौद पहुंचे थे। वे यहां रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय जाते-जाते अपने साथ नवापारा निवासी युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन को अपने ही कार में बिठाकर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास ले गए।
श्री देवांगन को मुख्यमंत्री साय के साथ जाते देखकर सभा स्थल पर मौजूद भाजपा का हर छोटा-बड़ा नेता हैरान रह गया। क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ उनकी ही कार में बैठने का सौभाग्य गिने-चुने लोगों को ही मिल पाता है। खैर इस पूरे घटनाक्रम पर देवांगन ने बताया कि, मुख्यमंत्री श्री साय से उनका आत्मीय संबंध काफी पुराना है। 2 वर्ष पूर्व जब श्री साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। श्री साय उनके बुलावे पर उनके निवास पर आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा समय-समय पर श्री साय से उनकी मुलाकात होते रहती थी।
40 मिनट सीएम आवास में हुई चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि, सीएम श्री साय हमेशा उन्हें अपने छोटे भाई जैसा मान देते आये हैं। शुक्रवार शाम पिपरौद में सभा समाप्त होने के बाद श्री साय जब वापिस जा रहे थे तो उन्होंने उन्हें (किशोर) साथ चलने कहा। वे उन्हें मुख्यमंत्री निवास ले गए। जहां 40 मिनट तक मुख्यमंत्री जी के साथ उन्होंने अभनपुर क्षेत्र सहित प्रदेश स्तर से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री देवांगन ने आगे बताया कि, विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री बन चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपनी सादगी आज भी बरकरार रखी है। यही वजह है कि अपने परिचितों को वे आज भी बराबर सम्मान देते हैं।
सभी 11 सीटें जीतेंगे
श्री देवांगन ने आगे कहा कि, श्री साय आज भी अपने आपको मुख्यमंत्री बाद में और भाजपा का एक जनसेवक पहले मानते हैं। उनकी यही खूबी उन्हें, अन्य राजनेताओं से अलग करती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीट व रायपुर लोकसभा से लोकप्रिय बृजमोहन अग्रवाल 6 लाख अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अलावा मुख्यमंत्री साय की सादगी और उनके द्वारा 3 महीने के अल्प काल में किए गए विभिन्न जनहितैषी कार्य की सबसे अहम भूमिका रहेगी।
