A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर दौरे पर हैं। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, बेलगहना की पावन धरती के चुनावी विशाल सभा में आने का सौभाग्य मिला है। लोकसभा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का अवसर है। एक गरीब का बेटा और 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं और 24 घंटे में 18 घंटे तक बिना छुट्टी लिए काम कर रहें है। पीएम मोदी ने 10 सालों में विकास की गंगा बहाया और ऐतिहासिक काम किए है।
उन्होंने आगे कहा कि, लंबे समय से लोग आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा और पीएम मोदी के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है और अब मोदी का मान सम्मान हमें सभी 11 सीटें जीतकर करना है। कांग्रेस ने आदिवासियों को गरीब, मजदूर और वोट बैंक समझकर राज करते आई है। सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े पद राष्ट्रपति के आसंदी पर आदिवासी महिला द्रौपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।
5 साल में देंगे 3 करोड़ पक्के मकान
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने एक लाख रुपए देने का झूठा वादा कर रही है। कांग्रेस सिर्फ ठगना चाहती है। एक लाख रुपए की राशि के अनुसार जो राशि हो रही है, उतना तो देश का बजट ही नहीं है। आने वाले 5 साल में 3 करोड़ मकान बनने वाला है। इस लिहाज से सभी का पक्का मकान बनने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं दावा करता हूं कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी। तब तक प्रत्येक महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना की राशि देंगे।
नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि, लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद होने वाला है। तो ईस पर आज मैं दावा करता हूं कि, जब तक भाजपा की सरकार रहेगी। तब तक प्रत्येक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना की राशि देंगे।
