A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कोरबा। अब जब लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए चंद दिन बाकी हैं तब कोरबा लोकसभा के चुनाव की कमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद संभाल ली है। पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री गुरुवार को पहली बार कोरबा में रात में रुके। उन्होंने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों मिलकर यह संकेत भी दे दिया कि कोरबा अब उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बिलासपुर संभाग की प्रमुख आदिवासी लोकसभा सीट कोरबा में 2019 के चुनाव में जीत से चूकी भाजपा इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। औद्योगिक इलाका होने के बावजूद यहां आदिवासियों की संख्या सबसे ज्यादा है। आदिवासी वोटर की बहुलता को ध्यान में रखकर केंद्रीय नेताओं सहित मुख्यमंत्री ने यहां ध्यान केंद्रित किया है।
संगठन के नेता नितिन नवीन सहित अन्य लगातार कैंप कर रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए बड़ी आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा पहुंच गए। आमतौर पर पूरे चुनाव अभियान में मुख्यमंत्री श्री साय दिनभर के चुनावी दौरे के बाद शाम राजधानी रायपुर या अपने ग्रह जिले जशपुर में विश्राम करते रहे हैं, लेकिन गुरुवार को उनका कार्यक्रम बदला। गुरुवार को उन्होंने सुबह बलरामपुर जिले में सभा ली, इसके बाद शक्ति जिले के मालखरौदा फिर मुंगेली जिले में भी आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद शाम को वे कोरबा पहुंच गए। आखिरी दौर में उन्होंने कोरबा लोकसभा की कमान संभालते हुए रात में बैठकर पदाधिकारी से आगे की रणनीति पर चर्चा की। आदिवासी मुख्यमंत्री श्री साय का समाज के बीच अच्छा संपर्क है। यह आदिवासियों के बीच भरोसा बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। वे शाम को विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मिले।
इस दौरान रिसोर्ट में उनका स्वागत करने वालों का तांता लग गया। अग्रवाल सभा, श्री गुजराती समाज, यादव समाज, देवांगन समाज, जैन समाज, मानिकपुरी समाज, माहेश्वरी समाज, पूर्वांचल विकास समिति, मानिकपुरी समाज, विश्वकर्मा समाज, कनौजिया राठौर नवचेतना समिति, श्री गुजराती समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, पूज्य सिंधी समाज सहित 55 से अधिक समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर मुलाकात की। आत्मीय वातावरण में मुख्यमंत्री सभी से मिले। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह मौजूद थे।
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सबका आशीर्वाद चाहिए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में वे अब तक 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। सभी तरफ अच्छा वातावरण है। पहले चरण में चारों सीटों पर भाजपा बढ़त पर है। इस व्यस्तता के बीच आप समाज प्रमुखों के दर्शन लाभ के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे गरीब आदिवासी के बेटे को प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुख्यमंत्री बनाया। आदिवासी की बेटी को महामहिम राष्ट्रपति बनाया। यह हम सब का सौभाग्य है कि गरीब का बेटा प्रधानमंत्री के रूप में मिला है। इसीलिए वे हमेशा गांव गरीब की चिंता करते हैं। उन्होंने पहले कार्यकाल में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार रहेगी। उस समय मुझे उनके कैबिनेट में राज्य मंत्री रहकर काम करने का अवसर मिला।
छत्तीसगढ़ में मेहनतकश किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा है, मेहनतकश किसान हैं। केवल आप सभी का आशीर्वाद मिलेगा तो विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा। कांग्रेस का घर नहीं संभाल रहा है।
