छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार : स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, राष्ट्रपति के हाथों सीएम साय और उपमुख्यमंत्री साव ने किया ग्रहण

Swachh Survekshan
X
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।

रायपुर- स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव को दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि, राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। दरअसल, केन्द्रीय आसवन और शहरी मंत्रालय पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसके तहत स्वच्छता के काम को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। इसी के आधार पर छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया गया है।

कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार सीएम विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव लेंगे। इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. समेत नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय और जिला समन्वयक के साथ स्वच्छता में शामिल होने वाली दीदियां भी उपस्थित रहे।

निजी शौचालयों को पूरा करने की उपलब्धि मिली थी...

आपको बता दें, 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य की उपलब्धि हासिल कर चुका है। राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता के कार्य के बेहतर परिणाम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को इंदौर में सम्मानित किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story