A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सीएम श्री साय ने सोरेन परिवार को जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला परिवार कहा है।
रविवार की बड़ी खबरें
सोरेन के बयान पर सीएम साय का पलटवार : बोले- जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला परिवार, भाजपा दे रही सक्षम आदिवासी नेतृत्व- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सीएम श्री साय ने सोरेन परिवार को जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला परिवार कहा है।
महतारियों के लिए खुशखबरी : 1 जुलाई को आयेगी महतारी वंदन की पांचवी क़िस्त, सीएम साय ने दी जानकारी - छत्तीसगढ़ की महतारियों को मिल रही महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि, इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
महिला ने अपने ही घर में रची चोरी की साजिश : दो बायफ्रेंड्स को मिलाया साथ, पति के अवैध संबंधों से थी त्रस्त - सूरजपुर जिले में बाप-बेटे पर बदमाशों ने तलवार और डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल एक महिला और उसके 2 ब्यॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर घर में चोरी की साजिश रची थी।
बिलासपुर, सरगुजा संभाग में होगी बारिश : मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट- छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश के साथ बादल छाये हुए हैं। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को बारिश हुई है। रविवार को बादल छाये हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि कुछ जगह लोगों को उमस भी झेलनी पड़ी है और कुछ जगह हुई बारिश ने ठंडक दी है।
यात्रियों से भरी बस पलटी : सवार थे 50 यात्री, एक बच्ची की मौत, 30-35 लोग घायल- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यात्री भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है। बताया जाता है कि, इस हादसे में 30-35 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विराट जीत, हार्दिक बधाई : रोहित सेना ने वर्ल्ड कप पर जमाया कब्जा, प्रदेशभर में हुई आतिशबाजी, सड़कों पर उतरे लोग - अमेरिका के बारबाडोस में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है। जहां टीम इंडिया की जीत की खुशी पर राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर तक, दुर्ग से लेकर जगदलपुर तक और पूरे प्रदेशभर में लोग सड़कों पर उतर आये। फैन्स हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर जमकर आतिशबाजी की। साथ ही जगह- जगह पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंडिया, इंडिया के नारे गूंजे।
