रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में साल 2026-27 का बजट पेश किया। मैं छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं... इस शेर के साथ बजट भाषण शुरू करते हुए ओपी ने इस साल के बजट का थीम संकल्प बताया। उन्होंने कुल बजट का आकार 1 लाख 72 हजार करोड़ का बताया।
वित्तमंत्री ने बताया सीएम साय का 'संकल्प'
'संकल्प' का अर्थ-
S- समावेशी विकास
A- अधोसंरचना विकास
N- निवेश
K- कुशल मानव संसाधन
A- अंत्योदय
L- लाइवलीहुड
P- पॉलिसी से परिणाम तक...
वित्त मंत्री ने पांच नए मिशन की घोषणा
पहला एआई मिशन...
दूसरा, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
तीसरा, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
चौथा, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
पांचवां, मुख्यमंत्री स्टार्टप और निपुण मिशन...
बजट में उन्होंने कई नई योजनाओं का जिक्र किया। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापना की घोषणा करते हुए वित्तमंत्री ने इनके लिए 100-100 करोड का प्रावधान रखा। बस्तर के सुदूर अंचलों में बस संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बस्तर और सरगुजा में पर्यटन विकास
ओपी ने बताया कि, बस्तर टूरिस्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है। हमने टूरिज्म पॉलिसी लाने का वादा किया था। बस्तर और सरगुजा को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। 10 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। उनहोंने बताया कि, मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
बस्तर-सरगुजा में रोजगार के नए अवसर
बस्तर और सरगुजा में आजीविका की नए स्रोत विकसित होंगे। एलायड सेक्टर में विशेष फोकस किया जाएगा। राइस मिल, पोल्ट्री फार्म, वनोंपज संस्करण जैसे बड़े केंद्र खुलेंगे। इसके लिए योजना की शुरुआत की जाएगी। 100 करोड़ की राशि का प्रावधान इसके लिए किया गया है। बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि बढ़ाकर 75 करोड़ की गई।
इंद्रावती नदी पर नहर बनेगा
वित्तमंत्री ओपी ने कहा कि, इंद्रावती के जल का उपयोग आज तक हम उपयुक्त सिंचाई संरचनाओं के अभाव में अपनी क्षमताओं के अनुकूल नहीं कर पा रहे थे। अब इसके लिए 68 किलोमीटर नहर की स्वीकृति प्रदान की गई है।
महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़
उन्होंने कहा कि, हमने संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति को महतारी वंदन योजना से जोड़कर सामाजिक काम आर्थिक पहचान दिलाने की बात कही थी। योजना अंतर्गत 70 लाख माता बहनों को अभी तक 24 किस्तों में 14000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। हमारी सरकार ने इसके लिए 8200 करोड़ का प्रावधान किया है।
राज्य के सरकारी कर्मचारियों का बड़ी सौगात
वित्तमंत्री ने बजट में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधाकी सौगात दी है। इसके लिए बजट में 100 करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया है। ओपी ने इसके बारे में बताया कि, इससे पहले कर्मचारियों को इलाज के लिए पहले अपने पैसे खर्च करने होते थे, बाद में बिल जमा करने के बाद उन्हें पैसे रिटर्न मिलते थे। लेकिन अब वे कैशलैस इलाज करा सकेंगे।
इन मदों में खर्च होगी बड़ी रकम
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लीजिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु इस बजट में 4000 करोड रुपए का प्रावधान, सरकार आने के बाद 26 लाख आवास सरकार ने किए हैं मंजूर। जी राम जी के लिए बजट में 4 हजार करोड़ रुपए का प्रवधान। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना की शुरुआत होगी, स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने और गुणवत्ता युक्त पढ़ाई के लिए योजना, पहले चरण में 150 स्कूल होंगे शामिल, 100 करोड़ का बजट।
कसानों-मजदूरों पर विशेष स्नेह
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किसानों और मजदूरों पर भी खास स्नेह लुटाया है। उन्होंने कहा कि, किसानों और मजदूरों को मिलेगी आर्थिक शक्ति, छत्तीसगढ़ की होगी प्रगति। किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण हेतु ₹600 करोड़ का बजट प्रावधान कृषक उन्नति योजना में ₹10,000 करोड़ का बजट प्रावधान।