बजट में कुरुद को मिली सौगातें : 100 सीटर अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा, स्वीकृत फंड से शहर-गांवों का होगा विकास 

kurud
X
बजट में कुरूद को मिली सौगात
छत्तीसगढ़ के बजट वर्ष 2025-26 में कुरुद विधानसभा के लिए कई छोटी- बड़ी घोषणाएं की गई है। स्वीकृत हुए फंड से शहरों और गांवों का विकास किया जायेगा। 

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ के वित मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कुरुद विधानसभा को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल के क्षेत्र में विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से अनेकों सौगातें मिली है। जिसमें कुरुद सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर में अपग्रेशन और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख है।

कुरुद विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में कई छोटी- बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट में ही शहरी विकास के लिए, ग्रामीण विकास के लिए भी अलग से फंड स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले शहर और गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें कुरुद के लिए 100 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिग कॉलेज के साथ खिलाड़ियों के लिए इंडोर हॉल शामिल है।

इन कामों की मिली स्वीकृति

भखारा-भठेली में लाइवलीहुड कॉलेज के लिए भवन निर्माण करने 1 करोड़ का व्यय संभावित है। साथ ही 4 करोड़ का प्रावधान नवीन मद, आईटीआई संस्थान कोर्रा में भवन निर्माण, शासकीय महाविद्यालय कुरूद में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, बड़ी करेली में नवीन विश्राम गृह, मेघा, सिंगपुर, दुगली मार्ग के पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, कुरूद, चर्रा, छाती, उड़ेना, झिरिया, कंडेल, भोथली, संबलपुर 20 कि.मी. में चौड़ीकरण के लिए करीब 17.30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

चरमुड़िया, गोबरा, सिवनी-सिर्री जंक्शन 10 किमी चौड़ीकरण- मजबूती करण के लिए 22.30 करोड़ का प्रावधान है। रीवागहन-कुर्रा मार्ग के लिए 2 करोड़, भखारा से सिलघट मार्ग के लिए 6 करोड़, दर्रा-खुसरेंगा नयापारा मार्ग 9.30 करोड़, दरबा कोटगांव-ढेठा मार्ग के लिए 9 करोड़, जोरातराई (सि) से इर्रा पहुंच मार्ग 3 करोड़, मेघा से खैरझिटी मार्ग 4 चौड़ीकरण 4 करोड़ और कुर्रा से चरोटा मार्ग के लिए 6 करोड़ का बजट में शामिल है। इसके अलावा प्रमुख पुल-पुलिया के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए 17.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

युवाओं को मिलेगी नई दिशा - अजय चंद्राकर

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, बजट 2025-26 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पना को गति देने वाला है। जिसमें विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित कुरुद का भी बराबर योगदान रहेगा। यह बजट वर्तमान के साथ सुनहरे भविष्य को दृष्टिगत रख तैयार किया गया है। कुरुद क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के कई काम स्वीकृत हुआ है। इससे क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story