A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में राजिम शहर में ब्राम्हण समाज की भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा भगवान श्रीराम के प्राचीन मंदिर से ढोल-ढमाके, धुमाल  के साथ शहर में निकली। 

शोभायात्रा निकलने के पहले भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं उपस्थित समाज के लोगों ने की। ये शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से निकलकर थानापारा रोड से होते हुए गायत्री मंदिर, सुभाष चौक, रेस्ट हाऊस मार्ग, पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक, फारेस्ट नाका, पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए ब्राम्हणपारा गुड़ी चौक में समापन हुआ। इसके पहले पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक बस स्टेण्ड में भगवान परशुराम की महाआरती की गई।

महाआरती में ब्राम्हण समाज और साहू समाज सहित कई समाज

दूसरे समाजों के लोग भी हुए शामिल

महाआरती में ब्राम्हण समाज के अलावा साहू समाज, राजपूत समाज सहित कई समाज के लोग शामिल हुए। चौक में साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने समाज के लोगों को स्वागत कर ठंडा पेय लस्सी एवं पानी पिलाया गया। चौक में सामाजिक समरसता का यह मिशाल देखते ही बन रहा था जब सब सर्व समाज के लोग सम्मान करने के लिए मौजूद थे। स्वागत करने वालो में कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, महामंत्री लोकनाथ साहू, संगठन मंत्री घनश्याम साहू, समाजसेवी अमर ठाकुर के अलावा अन्य लोग शामिल थे।

बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज जन

शोभायात्रा में समाज के संरक्षक संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ,सचिव धीरेंद्र शर्मा, विकास तिवारी, महितोष शर्मा, कृष्णगोपल शर्मा, सुनील तिवारी, सपन शर्मा, सुभाष शर्मा, सागर शर्मा, विवेक शर्मा, राजेश, हेमंत, आशीष, नीरज, आर एन तिवारी, अशोक शर्मा, संजय, आलोक, चंद्रशेखर, रामेश्वर, बसंत शर्मा, त्रिपुरारी शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, अनादि शर्मा, सुबोध शर्मा, डॉक्टर शर्मा, विजय, संतोष, रूपेश, रामनारायण, सबेरा, अमित, धर्मेंद्र शर्मा, सीमा शर्मा, छाया राही, प्रीति पांडेय, शिखा शर्मा, ममता शर्मा, मनीषा शर्मा, सुनीता, तृप्ति, तनु मिश्र, रुचि शर्मा, संध्या, सीमा शुक्ला, रमा, नंदनी शर्मा, रेणुका शर्मा, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, रत्ना शर्मा, तारिणी, स्वेता, विनीता, किरण, ईश्वरी, विशाखा, मीना, नमिता, प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी, श्याम किशोर शर्मा, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, रूपेश तिवारी, आशीष, मनीष, दिनेश, युवराज, मुन्ना मिश्र, शशिशेखर शर्मा, ओंकार, रमेश शर्मा, महेश शर्मा, संजय शर्मा, मीना मिश्रा, सीमा शर्मा, अनिता शर्मा, तारिणी शर्मा, पुष्पा शर्मा, रूचि शर्मा, सीमा शर्मा, किरण तिवारी, रश्मि तिवारी, वंदना शर्मा, तनु मिश्रा, रेणुका शर्मा, ममता शर्मा, अनामिका तिवारी, सुषमा शर्मा, तारिणी शर्मा, कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भुवनेश्वरी शर्मा आदि शामिल थे। खास बात यह थी कि बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं युवतियां शामिल रही।