haribhoomi hindi news
बलौदाबाजार जिला कार्यालय में धूमधाम से भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत भाजपा का ध्वज फहराकर किया गया।

कुश अग्रवाल-बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कार्यालय में धूमधाम से भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत भाजपा का ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी, टेसू लाल धुरंधर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ हुई है। आज पार्टी लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और मेहनत के बल पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुकी है।

bjp

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान 
वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी ने कहा कि, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता टेसू लाल धुरंधर ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

ये लोग रहे मौजूद 
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कृष्णा सेन, कुंवर नामदेव, रमेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, शहर अध्यक्ष राकेश ध्रुव, धनंजय साहू, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, महामंत्री महेंद्र साहू, हरीश चंद वर्मा, योगेश वर्मा, मणिकांत मिश्रा, पार्षद अमितेश नेताम, रवि यादव, तरुण वर्मा, मनीष कश्यप, सरिता मार्के, धनश्वरी वर्मा, नेतराम वर्मा, रीता केशरवानी, आदित्य बाजपेई, रजनी कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

7