Logo
election banner
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में भाजपा ने 6 जनवरी कोे कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया है। इस आयोजन में सीएम साय समेत प्रदेश के सभी विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

जगदलपुर। भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बस्तर से कर रही है। यह सम्मेलन प्रदेश के पांचों संभाग में किया जाएगा। 6 जनवरी से बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। सरकार बनने के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है। यह आयोजन जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा इसके लिए  तैयारियां की जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे। 

बता दें कि, सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बस्तर आएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहीं से वे आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों  का भी  शंखनाद करेंगे। बताया जा रहा है कि, पहले इस कार्यक्रम की शुरूआत राजधानी रायपुर से होनी थी लेकिन सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इसकी शुरूआत बस्तर करने का फैसला लिया।  

चिंतन शिविर की शुरुआत भी बस्तर से ही 
बस्तर  बेहद ही महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। इसमें कुल 12 विधानसभा सीट हैं। साल 2018 में भाजपा को यहां करारी हार मिली थी। सभी सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद भाजपा ने हार की वजह और साल 2023 की तैयारियों के लिए स्ट्रैटजी बनाने के लिए बस्तर से ही चिंतन शिविर की शुरुआत की थी। भाजपा को इसका फायदा मिला और 8 सीटों से भाजपा ने कमबैक किया। 

मंत्री केदार कश्यप ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा 
केदार कश्यप साय सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे बस्तर पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन उनके नेतृत्व में ही किया जा रहा है। यह कार्यक्रम धरमपुरा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया है। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

minister kedar kashyap
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए मंत्री केदार कश्यप
5379487