इंतजार खत्म : नवरात्रि में निगम-मंडलों में नियुक्ति का मिलेगा भाजपा नेताओं को तोहफा 

BJP, Chhattisagrh News In Hindi, Navratri, Chief Minister Vishnudev Sai
X
bjp office
प्रदेश में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नवरात्रि में कभी भी पहली सूची आ सकती है।

रायपुर। प्रदेश में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नवरात्रि में कभी भी पहली सूची आ सकती है। बड़े निगम और मंडलों में नियुक्ति को लेकर तैयारी है। एक दर्जन से ज्यादा नामों की सूची तैयारी हो चुकी है। इस बार सूची को गुप्त रखा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही नामों का ऐलान होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लगातार बयान आता रहा है, नियुक्ति होगी, थोड़ा इंतजार करें। लगता है अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी अब हो गया है। आने वाले समय में 4 और 5 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले हैं, उनके आने के पहले या फिर उनके जाने के बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है। सरकार बनने के एक साल बाद जाकर निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति का क्रम बीते साल से प्रारंभहुआ है। बीते साल ही लगातार नियुक्ति करने की योजना बनी थी। तीन चरणों में नियुक्ति की योजना बनाकर पहले चरण में कुछ प्राधिकरण में नियुक्ति की गई। इसके बाद लगातार यह बात सामने आती रही कि अब निगम और मंडलों में नियुक्ति होगी। बड़े निगम, मंडलों में पहले नियुक्ति की योजना तैयार की गई। लेकिन बीते साल के अंत तक किसी भी निगम और मंडल में नियुक्ति नहीं हो सकी। कुछ आयोगों में जरूर नियुक्ति की गई है।

इसे भी पढ़ें... प्रधानमंत्री मोदी की सभा : पीएम को देखने और सुनने पहुंचे बस्तर ओलंपिक के विजेता और लखपति दीदियां

नए साल में निगम, मंडलों में नियुक्ति का मामला नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कारण अटक गया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया, पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो जाए फिर इसके बाद नियुक्ति की जाएगी। निगम, मंडलों के कई दावेदारों को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मौका मिल गया। अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निपट गए हैं तो निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी है।

सूची रखी गई है गुप्त

भाजपा के जानकारों का कहना है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ निगम, मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा नामों पर लगभग सहमति भी हो गई है। इस बार सूची को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। पिछली बार की सूची लीक हो गई थी। उस सूची में बड़ा फेरबदल भी कर दिया गया है। रविवार से नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है और पहले ही दिन यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई है। अब संभावना जताई जा रही है नवरात्रि में सूची कभी भी जारी कर देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story