A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
नवापारा- राजिम। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी राजिम क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रतिराम साहू ने भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस के बारे में बड़ी बात कही है। श्री साहू ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी ऐतिहासिक पार्टी है। उसको देश चलाने का बड़ा तजुर्बा है, ऐसा हम समझते थे। लेकिन आज तजुर्बावान लोग पार्टी में नहीं रहे, कुछ लोग थे वे लोग भी परिस्थितियों को देखते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने क्षेत्रीय पार्टी बना लिया है।
श्री साहू ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी अब बूढ़ी हो चुकी है। इतनी पुरानी पार्टी आज कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है। स्थानीय क्षेत्रीय पार्टी जैसी भी अहमियत नहीं रह गई है। तभी तो क्षेत्रीय पार्टियों से कुछ सीटों के लिए इस राष्ट्रीय पार्टी को हाथ फैलाना पड़ता है। आज कांग्रेस पार्टी की इतनी दयनीय स्थिति हो गई है कि पूरी तरह से नेतृत्वविहीन हो गई है। आज सैकड़ों की संख्या में जो सांसद विधायक एवं अन्य सर्वोच्च पदों में रहे ऐसे कांग्रेस नेता भी कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं, इस डूबते जहाज से किनारा कर रहे हैं। इस डूबते जहाज में सवार होने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
संविधान या लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस है खतरे में
श्री साहू ने कहा कि, कांग्रेस के कुछ बड़े नेता कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। भारत खतरे में है, संविधान खतरे में है। जबकि देखा जाए तो कांग्रेस स्वयं खतरे में है। किसी समय में एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जिनके कभी 404 सांसद हुआ करते थे, अब दो अंकों में ही सिमट कर रह गई है। श्री साहू ने कहा कि, उधर कभी मात्र दो सांसद की स्थिति में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार चलाने में सफल रही है। अब 2024 में 400 पार का मोदी जी का नारा फलीभूत हो दिखाई दे रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता को भरोसा है और समझ रहे हैं कि, देश की सुरक्षा विकसित राष्ट्र देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में हैं।
मोदी ने देश संवारा अब प्रदेश को संवारेंगे विष्णुदेव साय
देश में स्वच्छता की दिशा में जो काम किया, गरीबों को पक्का मकान, गरीबों को मुफ्त अनाज, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम किया। इसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मोदी जी की गारंटी के तहत सभी घोषणाओं को पूर्ण करने की दिशा में काम कर रहे हैं। चाहे किसानों के धान को 21 क्विंटल खरीदने की बात हो, चाहे 3100 रुपए कीमत देने की बात हो, जिसका अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात हो। महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 देने की बात हो। श्री साहू ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
