भाजपा का गांव चलो, घर-घर चलो अभियान : नगरी में किया गया जनसंवाद, जिलाध्यक्ष बैस ने कार्यकर्ताओं में फूंका जोश, बताया पार्टी का विजन

BJP-gaon chalo ghar- ghar chalo- campaign
X
गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
नगरी में भाजपा ने गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से संवाद किया।

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के ग्राम भीतररास महावीरपारा में भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है, एक संस्कार है और राष्ट्र निर्माण की संकल्पना है।

जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चला रही है। आगे उन्होंने कहा- पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है।

BJP-gaon chalo ghar- ghar chalo- campaign
ग्रामीण को तिलक लगाते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी नरेंद्र बालू सेन, उप सरपंच सुनील यादव, पंचगण लकेश्वर शांडिल्य, पुष्पलता कुंभकार, तोरण नाग, सतनी शांडिल्य, बूथ अध्यक्ष लोकेश नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश शांडिल्य, फागू राम शांडिल्य, नेहरू शांडिल्य, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story