Logo
election banner
असीम राय पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम उसेंडी के बहुत ही करीबी थे। एक सप्ताह से पखांजुर का राजनैतिक समीकरण भी बदला हुआ था और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर माहौल बना हुआ था।

कांकेर।  भारतीय जनता पार्टी कांकेर जिला के उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत पखांजुर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय को पखांजुर के पुराना बाजार में 7 जनवरी की रात सवा 8 बजे मोटर सायकल से पहुंचे दो नकाबपोश ने सिर पर गोली मारकर भाग गए। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही हजारों लोगों का हुजूम सिविल अस्पताल में जुट गए। 

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के कांकेर जिला के उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत पखांजुर के पूर्व अध्यक्ष असीम राय पुराना बाजार में एक मिठाई दुकान में बैठे थे। दुकान से बाहर सड़क की तरफ निकले, तभी ताक लगाए दो नकाबपोश युवक आए। एक युवक ने उनके सिर पर गोली दागी और मोटर साइकिल से भाग गए। गोली लगते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और सिविल अस्पताल पखांजुर लेकर गए। सिविल अस्पताल पखांजुर के चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। असीम राय पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम उसेंडी के बहुत ही करीबी थे। घटना की खबर मिलते ही पखांजुर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक सप्ताह से पखांजुर का राजनैतिक समीकरण भी बदला हुआ था और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर माहौल बना हुआ था। उनके सर्मथक और अन्य लोग इस घटना पर अभी कुछ नहीं बोल पा रहे है वहीं पुलिस भी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार और उनके मित्र मिथुन मंडल ने बताया कि गोली सिर पर लगी है और उनकी मृत्यु हो गई है। उनका यहीं कहना है कि दो लोग मोटर सायकल से आएं और उनका चेहरा ढका हुआ था। एक ने सिर पर टिकाकर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

घटनास्थल पर लगा है कैमरा

पखांजुर के लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास कैमरा लगा हुआ है। कैमरे में गोली मारने वालों की तस्वीर कैद हुई है या नहीं, अभी पुलिस इस पर कुछ भी नहीं बता रही है। सर्मथकों का हुजूम अस्पताल के बाहर समाचार लिखे जाने तक लगा हुआ था।

5379487