रायगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका : प्रत्याशी शीला साहू ने वापस लिया नाम, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध बनी पार्षद 

BJP candidate Poonam Solanki, Congress Candidate Sheela Sahu, Raigarh news, chhattisgarh news 
X
निर्विरोध पार्षद बनी भाजपा की पूनम सोनलकी
रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया।

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया। अब यहां पर मुकाबला पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गई।

BJP workers celebrating victory
जीत का जश्न मनाते हुए भाजपाई

टिकट नहीं मिलने से बागी हुए भाजपा-कांग्रेस के कई नेता

वहीं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

इसे भी पढ़ें : दुर्ग में केवल दो प्रत्याशी : मेयर का चुनाव हो गया महंगा, पार्षद के लिए खड़ी फौज

बिगड़ सकता है समीकरण

दरअसल, भाजपा और कांग्रेस संगठन ने जो पार्षदों की सूची जारी की थी उससे कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस में पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई है। सभी ने पार्टी से हटकर अपना- अपना नामांकन को दाखिल करा दिया है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story