Logo
बिलासपुर के मोहनभाठा गांव में जंगली सूअरों के हमले से किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। खेत में टहलते समय सूअरों के झुंड ने हमला किया।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां मोहनभाठा में जंगली सूअर के हमले से किसान प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई। फार्म में टहलने के दौरान सूअरों के झुंड ने किसान प्रदीप पर हमला किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोटा रोड़ के मोहनभाठा गांव का है। किसान प्रदीप गुप्ता ने गंभीर अंदरूनी चोट के बाद अपोलो में डीएम तोड़ दिया। आपको बता दें कि, चार दिन पहले मुंशी पर भी अटैक हुआ था।

केले की फसल हटाने के बाद बढ़ा था खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि, हाल ही में केले की फसल हटाए जाने के बाद क्षेत्र में जंगली सूअरों की गतिविधियां बढ़ गई थीं। इसी के चलते खतरा और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले इसी इलाके में एक मुंशी पर भी सूअरों ने हमला किया था, जिससे लोग पहले से ही सहमे हुए थे। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

शराब दुकान के आहाते में सो रहे युवक के पास पहुंचा भालू
वहीं 8 फरवरी को कांकेर जिले के नरहपुर से एक ऐसा खौफनाक घटना सामने आया था। जिसे जानने और देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आधी रात, शराब दुकान के आहाता में चैन की नींद सो रहा एक युवक अचानक मौत के मुँह के बिल्कुल सामने पहुंच गया। जब उसके पास दबे पांव एक जंगली भालू आ पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ चार मिनट लेकिन ये चार मिनट उस युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच का सबसे लंबा संघर्ष बन गए। भालू युवक के बेहद करीब घूमता रहा, तांडव मचाता रहा और युवक सांस रोके पड़ा रहा। जरा-सी भी हलचल होती, तो अंजाम कुछ भी हो सकता था।

बाल-बाल बचा युवक
इस दौरान युवक की सांसें थमी रहीं, दिल की धड़कनें तेज थीं, लेकिन उसने हिम्मत और सूझबूझ नहीं खोई। किस्मत और समझदारी ने साथ दिया और आखिरकार भालू बिना हमला किए वहां से चला गया और युवक की जान बच गई। यह पूरी घटना इलाके में दहशत का कारण बन गई है और वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

5379487