पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के
तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अनय इंडस्ट्रीज के गोदाम में आज दोपहर करीबन 12 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। आग इतना भीषण था कि धुएं का गुबार शहर के कई किलोमीटर से देखा जा सकता था। आग पर काबू पाने 7 दमकल की गाड़ियों को मशक्कत करना पड़ा। 12 बजे से लगी आग पर शाम तक काबू नहीं पाया जा सका।
दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अनय इंडस्ट्रीज के गोदाम में पुट्टी, टाईल्स ,पेंट और कैमिकल से भरा दर्जनों ड्रम रखा हुआ था। हालांकि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है पर इंडस्ट्रीज के मालिक और मौके पर मौजूद लोग आग लगने के कारण पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
ड्रम में रखे कैमिकल की वजह से ब्लास्ट होने की जताई जा रही संभावना
बताया जा रहा है कि ड्रम में रखे कैमिकल की वजह से ब्लास्ट होने की भी संभावना है, आग की लपटे लगातार फैलने से गोदाम की दीवारों में भी दरारें साफ दिखाई दे रही है। सही कारणों का खुलासा जांच होने के बाद ही सामने आ पाएगा।
