A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश के साथ बादल छाये हुए हैं। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को बारिश हुई है। रविवार को बादल छाये हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि कुछ जगह लोगों को उमस भी झेलनी पड़ी है और कुछ जगह हुई बारिश ने ठंडक दी है।
इन जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि, रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर शामिल है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण बारिश हो सकती है।
यहां बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी चेतावानी के साथ ही कहा है कि, एक निम्म्र दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। जो चक्रवाती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण बिहार से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। लगभग 20° के पास का कतरनी क्षेत्र अब औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है।
