A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

प्रेम सोमवंशी- कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  जिले में 6 वर्षीय मासूम के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सौतेले पिता पर अपहरण और हत्या का शक जता रही है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सौतेले पिता को हिरासत में लेकर मासूम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है। 

खोंगसरा के आमागोहन निवासी 6 वर्षीय मासूम बीते कुछ दिनों से मिसिंग है। बताया जा रहा है कि, मासूम अपनी मां के साथ रहता था। इसी बीच बीते 22 दिसंबर को मासूम अचानक गायब हो गया। मां ने अपने स्तर पर मासूम की खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मासूम की मां ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू किया। जांच में मासूम के सौतेले पिता गौरव साहू को शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

बच्चे को लेकर आया था गांव 

बताया जा रहा है कि, मासूम की मां का पहला पति नहीं है। इधर जांजगीर के कैथा निवासी गौरव साहू की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। लिहाजा दोनों एक साथ रहते थे। गौरव महिला और उसके बच्चे को बीते दिनों अपने गांव ले गया था। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण महिला बच्चे के साथ वापस आ गई थी। गौरव महिला को वापस अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन बच्चे के कारण महिला उसके साथ जाना नहीं चाहती थी। ऐसे में मासूम के मिसिंग होने का सीधा शक उसके सौतेले पिता पर है। 

इसे भी पढ़ें... दो मासूम भाइयों की मौत : घर से निकले थे खेलने, लेकिन कुएं में मिली लाश, गांव में पसरा मातम 

एएसपी ने दी मामले की जानकारी 

इस मामले को लेकर एएसपी उदयन बेहार ने बताया कि, पूछताछ के दौरान गौरव साहू की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। वह बार- बार अपना बयान बदल रहा है। पहले उसने पुलिस को मासूम को जांजगीर और कोरबा में रखने की बात बताई। लेकिन वहां जब मासूम का कुछ पता नहीं चला है। अब वह मासूम की हत्या कर लाश भनवारटंकक के जंगल में फेंकने की बात कह रहा है। सौतेले पिता गौरव साहू के बयान के आधार पर पुलिस की टीम अब भनवारटंकक के जंगल में मासूम की पातासाजी कर रही है। फिलहाल मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की जांच जारी है। मासूम का सुराग मिलने के बाद घटना का पटाक्षेप हो सकेगा।