बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित खमतराई तालाब किनारे शराब पीने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन की पुलिस तलाश कर रही है। 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां खमतराई तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, पांच दोस्त एक साथ घूमने गए हुए थे। जहां तालाब में हाथ-मुंह धोने के दौरान पेअर फिसल गया और सभी गहरे पानी में डूब गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई और बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है। जिन दो युवको की लाश मिली है, उनकी पहचान बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) के रूप में हुई है। 

शराब पीने के दौरान हुआ हादसा
गौरतलब है कि, सभी दोस्त खमतराई तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए, उसी वक्त अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों की डूबकर मौत हो गई।

तीन की तलाश कर रही पुलिस
उल्लेखनीय है कि, खमतराई तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। जिसके कारण तालाब काफी गहरा हो गया था। इसी बीच पांच शराब पीने तालाब किनारे पहुंचे हुए थे और यह हादसा हो गया। 

किसी को भी नहीं आता था तैरना
आपको यह भी बता दें कि, युवकों को तैरना नहीं आता था और इसलिए बाहर निकलने में सभी असमर्थ रहे। दरअसल, दो युवकों को बचने की कोशिश में सभी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल, पुलिस बाकी के तीन दोस्तों की तालश कर रही है।