पंकज गुप्ते- बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटघोरा- नवापारा मार्ग पर चेकिंग लगाई गई।
मारुति अर्टिगा से हो रहा था गांजा परिवहन
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मारुति अर्टिगा वाहन CG-04 QD-7255 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से करीब 245 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब्त किए गए गांजा की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।
कटघोरा- नवापारा मार्ग पर चेकिंग लगाई गई, तलाशी लेने पर वाहन से करीब 245 किलो गांजा बरामद किया गया है। @BilaspurDist #RATANPURPOLICE #245kgGanjaseized #smugglerarrested pic.twitter.com/K1gg81cFli
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 18, 2026
आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








