बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस रमेश सिन्हा की माता कुसुम सिन्हा का 84 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया है। बिलासपुर सरकंडा के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X हैंडल पर पोस्ट कर शोक जताया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी की पूज्य माता श्रीमती कुसुम सिन्हा का 84 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
सीएम साय ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी श्रीमती कुसुम सिन्हा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!!
