पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फर्जी मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ है। फर्जी कॉल सेंटर से पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था। जहां शादी का झांसा देकर लोगों से वसूले पैसे जाते थे। इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 कप्यूटर, 70 मोबाइल और नगद जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा और कोतवाली इलाके में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो छापा मारा। यहां फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से बातचीत कराई जाती थी और पैसे वसूले जाते थे। आरोपी रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी करते थे और पैसे मिलने के बाद संपर्क खत्म कर देते थे। इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राजनंदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़
राजनंदगांव के बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर ठगी करने वाले संचालक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों द्वारा 'लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो' का संचालन कर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की जाती थी। आरोपियों ने बीते एक साल में 37,69,000 रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी नेहा पाठक और धर्मेन्द्र मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)