बिलासपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 22 हजार से ज्यादा पक्षियों को नष्ट किया गया। 25 हजार से अधिक अंडे और 79 क्विंटल दाना भी नष्ट किया गया है। 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को 22 हजार से ज्यादा पक्षियों को नष्ट किया गया। 25 हजार से अधिक अंडे और 79 क्विंटल दाना भी नष्ट किया गया है। वहीं कलेक्टोरेट में 24 घंटे एक्टिव कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। प्रशासन द्वारा पोल्ट्री फार्म में निगरानी तेज कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

10 किलोमीटर के दायरे के वार्डों में सर्विलांस जोन 
आपको बता दें कि, बिलासपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमण की पुष्टि के साथ ही एक किलोमीटर दायरे को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर दिया गया है, जबकि 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कई वार्डों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। पर अलर्ट मोड़ जारी होने के बाद भी पशु विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें खमतराई ड्रीम लैंड कॉलोनी में बोरी में भरी लावारिस दो दर्जन से भी अधिक मरी हुई मुर्गियां पाई गई है।

 

कलेक्टर और SSP ने लिया था जायजा
कोनी स्थित पशुपालन विभाग के कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में हजारों मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी और नियंत्रण कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कल ही H5N1 की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर और SSP मौके पर पहुंचे। वही प्रशासन द्वारा अलर्ट करने के बावजूद लोग लापरवाह नजर आ रहे है। जिसका जीता जागता सबूत यह है कि लोग मुर्गियों को मारकर सार्वजनिक स्थलों पर फेंक रहे है जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।