बिलासपुर के तखतपुर और गनियारी में खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर 21 दिन तक बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खाद वितरण में की जा रही अनियमितता और कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उड़नदस्ता टीम की जांच में तखतपुर और गनियारी के दो विक्रेताओं के यहां स्टॉक और मशीन रिकॉर्ड में भारी अंतर पाया गया, जिसके बाद विभाग ने तत्काल सख्त कदम उठाए।

उड़नदस्ता जांच में बड़ा अंतर उजागर
कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान पाया कि दुकानों के पास मौजूद वास्तविक स्टॉक और मशीन रिकॉर्ड में भारी अंतर है। अधिकारियों के अनुसार यह स्पष्ट रूप से अनियमितता और कालाबाजारी की ओर इशारा करता है।

दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित
जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने तखतपुर और गनियारी क्षेत्र की दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही अगले 21 दिनों तक इन दुकानों में खाद बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

किसानों के हित में सख्त कदम
विभाग का कहना है कि किसानों को जरुरी खाद समय पर और सही मूल्य पर मिल सके, इसके लिए ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अनियमितता पाई जाने पर आगे भी और दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग की चेतावनी
कृषि विभाग ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)