कवर्धा- चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा कई जिलों का दौरा कर रही है। इसी बीच दोनों में  राजनीतिक घमासान चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज कवर्धा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महादेव ऐप सट्टा को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा...पढ़िए 

बता दें, राजनांगांव से प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भापजा को घोटाले की याद दिलाते हुए कहा कि, ये लोगों ने हम पर शराब घोटाला, चावल घोटाला, महादेव ऐप सट्टा घोटाला का आरोप लगाया है। लेकिन जब इनके हाथ में सत्ता आ गई तो महादेव सट्टा ऐप बंद क्यों नहीं करवा पा रहे हैं। साथ ही कहा कि, सत्ता इनके हाथ में है। अगर हमने घोटाला किया है तो जांच करके सजा दे दी जाए। 

भारत में वन नेशन वन इलेक्शन नहीं करवाया जा सकता 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि, इस तरह से चुनाव भारत में संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, अगर चुनाव एक साथ होता है तो नगर पालिका या फिर कोई भी सरकार दो साल के अंदर गिर जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो बार-बार चुनाव करवाना पड़ेगा, इस बीच में राष्ट्रपति कानून भी लगाना पड़ सकता है। 

बैलेट पेपर से चुनाव बेहतर है 

पूर्व सीएम बघेल ने बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर कहा कि, कांग्रेस शासनकाल में नगरीन निकाय चुनाव बैलेट पेपर से करवाया था। इस तरह से चुनाव कराने में अनपढ़ आदमी भी चुनाव चिन्ह समझ सकेगा। ईवीएम तो बड़े-बड़े लोग नहीं समझ पाते, तो आम लोग कैसे समझ पाएंगे। 

उद्योगपितयों का टेक्स माफ किया 

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, देश के उद्योगपितयों का टेक्स माफ कर दिया जाता है। महिलाओं को पैसे बांट रहे हैं, लेकिन जब हमने कार्ज माफ किया था और धान समर्थन मूल्य बढ़ाया था तो भाजपा परेशान हो रही थी।