A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का भिलाई शहर एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा। जहां मंगलवार- बुधवार की देर बड़े बदमाशों के गैंग के बीच गैंगवार हो गया है। देर रात ग्लोब चौक के सेक्टर-7 में अमित जोश ग्रुप और स्टालिन ग्रुप के बीच फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी आज भिलाई दौरे पर हैं।

दोनों गैंग में है पुरानी रंजिश 

मिली जानकारी के अनुसार, अमित जोश जो कि, सेक्टर-6 का रहने वाला निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के कई थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि, अमित जोश का स्टालिन ग्रुप से पुराना विवाद है। स्टालिन गैंग में रोशन स्टालिन, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि, करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टालिन ने अमित जोश के बहनोई लक्की पर ब्लेड से हमला किया था। जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। 

अमति जोश, इसी पर गोली चलाने का आरोप है

दोनों तरफ से हुई फायरिंग 

इसी बीच 25 जून को अमित जोश की एनिवर्सरी थी और देर रात वह तक़रीबन 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद अपने एक साथी के साथ बाइक से घूमने निकला था। जैसे ही वह ग्लोब चौक पहुंचे तो उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। वे लड़के दूसरे गैंग के बताए जा रहे हैं, जो कि, बाहर से आए थे। उन्हें देखते ही अमित जोश ने उन पर गोली चलाई और भाग निकला। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, दोनों तरफ से फायरिंग हुई है।

ऐसे हुई यह वारदात 

दरसअल, रमनदीप सिंह जो विश्रामपुर का रहने वाला है, वह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। जहां रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि, बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। जिससे गुस्से में आकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। 

दोनों घायलों का मेकाहारा में इलाज जारी 

इस गोलीबारी में एक गोली सुनील यादव और दूसरी गोली आदित्य सिंह को लगी है। घायल होने पर दोनों को दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। जहां दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों ही खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि, एक युवक का ऑपरेशन भी किया गया है। इस वारदात के बाद एसीसीयू और भिलाई नगर पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। रोशन स्टालिन और अमित जोश के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही थी। लेकिन पुलिस ने स्टानिन के बारे में पता किया, तो उसके नागपुर में होने की सूचना मिली है। 

सीएसपी बोले- जिला बदर की कार्रवाई जारी 

इस पूरी घटना को लेकर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, बदमाश अमित जोश के अपराध को देखते हुए पुलिस ने उसके जिला बदर का प्रकरण भी जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था। किन्हीं कारणों से अभी तक उसमें निर्णय नहीं हो पाया है। लेकिन अपराध को देखते हुए जल्द ही अमित जोश को जिला बदर करने की बात कही गई है।

बीएसपी क्वॉर्टर में जबरन कब्जा कर, देते हैं किराए पर 

आपको बता दें कि, अमित जोश और स्टालिन ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इस गैंग का मेन काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर देना है। इससे यह गैंग काफी अच्छी कमाई कर लेता है। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं। दो साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।

अमित के उपर 49 से अधिक मामले दर्ज 

आरोपी अमित जोश को भिलाई नगर पुलिस ने 4 जून को गिरफ्तार किया था। जहां उसके खिलाफ भिलाई नगर थाने में 3 मई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि, 30 अप्रैल 2024 को अमित जोश सुबह 7 बजे घर में जबरदस्ती में घुसकर गाली- गलौच और मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के कई थानों में दर्ज है।