बेमेतरा। एफएलएन सह नवाजतन के अंतर्गत जिले के शिक्षकों ने लगातार दूसरे वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष भी बेमेतरा जिले के शिक्षकों ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था और अपनी उत्कृष्टता के झंडे गाड़े थे। इस बार भी बेमेतरा जिले के सर्वाधिक 12 शिक्षकों को आज 5 अप्रैल को दुर्ग में एफएलएन वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिले के 51 शिक्षकों ने सितम्बर 2025 को बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता एवं प्रतिभा में निखार के लिए राज्य स्तर चुनौती को स्वीकार करते हुए पंजीयन किया था। यह कोई शासन का आदेश नहीं है। यहाँ पर सुनील मिश्रा एवं शिक्षकों के द्वारा बनाई गई स्वपहल योजना है। इस योजना में छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिले सहभागी बनते हैं। जिसमें पंजीयन किये हुए शिक्षकों को तीन कठिन चरणों की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात् सफलता मिलने पर वारियर्स शिक्षक के रूप में सम्मान मिलती हैं। जो अपने आप में अद्वितीय प्रक्रिया है। बच्चों के साथ- साथ इसमें शिक्षकों की प्रतिभा की परख होती है। इस प्रक्रिया के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बेमेतरा प्राचार्य जे के घृतलहरे एवं डाइट व्याख्याता थलज कुमार साहू के दिशा निर्देश में कोर मेंबर पवन देवांगन एवं केवरा सेन के द्वारा बेमेतरा जिले के चारों विकासखंड से टीम तैयार करके प्रथम चरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आकलन की गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बिंदुओं पर हुई चर्चा
जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बुनियादी साक्षरता, गणितीय ज्ञान, एफएलएन के फोर ब्लॉक माॅडल एवं नवाजतन के बिन्दुओं पर की गई। जिसमें एक मिनट में 60 शब्द या उससे अधिक शब्द पढ़ पाने की क्षमता तथा गणितीय संक्रियाएँ जोड़, घटाना, गुणा ,भाग, मौखिक, लेखन, विभिन्न कार्य शामिल थी। नवाजतन में चुनौती पर कार्य, ग्रुप लर्निंग, पियर लर्निंग, विषय मित्र, सीखने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग, सीखने सीखाने की प्रक्रिया शामिल थी। द्वितीय चरण में पूरे साल भर की गतिविधि, विडियो एवं PDF स्वरूप संग्रह शामिल की गई थी तथा तृतीय चरण में शिक्षकों की ऑनलाइन साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई। इस प्रकार से तीन स्तरों से गुजरने के पश्चात् बेमेतरा जिले से 12 वारियर्स शिक्षक के रूप में चयनित हुए थे। इन सभी वारियर्स को और कोर ग्रुप मेंबर्स को आज पांच अप्रैल को दुर्ग के खालसा विद्यालय में एक भव्य और गरिमामय समारोह में शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने हाथों से सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी शिक्षकों को दी शुभकामनाएँ
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने विद्यालय को ही अच्छा नहीं बनाना है बल्कि अपने संकुल को भी अच्छा बनाना है। आप अपने विद्यालय में निश्चित रूप से अच्छा कार्य कर रहे हैं तभी उसका प्रतिफल आज आपको प्राप्त हो रहा है। आप सबको मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दायित्व है कि आप अपने साथी अन्य शिक्षकों को ही प्रेषित करें।
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बेरला विकासखंड से प्रभारी सुरेन्द्र पटेल, ललित टिकरिहा, सागरिका यादव, अंजुम खान, जलेश जागड़े, मयंक राजपूत, कुशल साहू, खिलेन्द्र साहू, शिव प्रकाश साहू, चुम्मन साहू, सुरेश चन्द्राकर, सुरेन्द्र देवदास, अनिल वर्मा, साजा विकासखंड से टीम गिरिजा पटेल, सूरज कुंजाम, ममता गायकवाड, नवागढ़ विकासखंड से टीम यामिनी बर्मन, पुरूषोत्तम सोनवानी, जयकुमार मालाकार बेमेतरा विकासखंड से टीम आशा चंदेल, प्रताप वर्मा इन सभी की कुशल नेतृत्व एवं सक्रियता रही। इन सभी को भी पुरस्कृत किया गया। शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने वाले सभी 12 वारियर्स शिक्षकों में चुनेश्वरी कौशल शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला परसबोड विकासखंड साजा, दीपिका वर्मा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला खैरी, विकासखंड साजा आशीष वर्मा शासकीय प्राथमिक शाला आंदू, विकासखंड बेमेतरा, धन्ना साहू प्राथमिक शाला लावतारा, माया वर्मा प्राथमिक शाला नेवनारा, रमा तरार प्राथमिक शाला खर्रा, राजनंदिनी प्राथमिक शाला सोढ़, जोगीराम वर्मा माध्यमिक शाला सिलघट, अमरप्रीत कौर प्राथमिक शाला गुधेली, कमला राव प्राथमिक शाला करेली, रागिनी शर्मा प्राथमिक शाला कंडरका सभी विकासखंड बेरला, प्रेक्षा साहू शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ामोर विकासखंड नवागढ़, शामिल है।
इन शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ
पुरस्कार पाने वाले सभी चयनित सभी शिक्षकों को डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, उप प्राचार्य डॉ कमल कपूर बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी, सहायक संचालक एसपी कोशले, डाइट व्याख्याता थलज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश करमाकर, बीआरसी बेरला कमलेश निषाद, बीआरसी साजा खोमलाल साहू, बीआरसी बेमेतरा राजेंद्र कुमार साहू सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई के साथ- साथ उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)