सूरज सिन्हा - बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है। सोमवार को प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र में 82 दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाया। बुलडोजर कार्यवाही को इलाके में माहौल बिगड़ा गया। अज्ञात लोंगो ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। नगर पंचायत मारो में दोपहर से अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही जारी है।
दोपहर को नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे, नांदघाट प्रभारी तहसीलदार सुमित देवांगन की अगुवाई में कार्यवाही की गई। यह मामला मारो नगर पंचायत नगर पंचायत है। सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त करके सरकारी संपत्ति को वापस पाना था।
रायपुर में भी नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
उल्लेखनीय है कि, रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग जोनों में बड़ी कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त के आदेश पर शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए व्यवसायिक दुकानों और मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात था।