A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
राहुल भूतडा़- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, अर्जुन्दा के शासकीय अस्पताल में हुई मारपीट के आरोपी प्रवीण चंदेल के पिता की अंतिम यात्रा में सभी लोग शामिल होने गए थे। घायलों में आरोपी प्रवीण चंदेल सहित पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिनमें से एक पुलिस कर्मी और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें...पुलिस को मिली गैंगस्टर की रिमांड, रायपुर में कोर्ट में पेश किया गया अमन साहू
बेटे की पिटाई से सदमे में आए पिता की मौत
उल्लेखनीय है कि, बेटे प्रवीण चंदेल की पुलिस कस्टडी में की गई कथित पिटाई होने एवं बेटे के शरीर के चोट देख पिता किशोर सिंह चंदेल (65) को इतना सदमा लगा कि वह कोमा में चला गया। 25 दिन अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। गुस्साए परिजन व विधायक मृतक का शव लेकर थाना पहुंच गए एवं मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना के सामने बैठ गए।मामला 15 सितंबर को अर्जुन्दा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से कथित मारपीट का है। डॉक्टर की शिकायत पर अर्जुन्दा पुलिस ने प्रवीण चंदेल, सूर्यकांत शर्मा, सन्नीजीत तिवारी के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। मामले मे सत्यजीत तिवारी को जमानत मिल गई, वहीं दो अन्य आरोपी अभी भी जेल में हैं।
पिता का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे
मृतक की बेटियों ने बताया हम चार बहनों में प्रवीण इकलौता भाई है, उसके जेल में रहने से हम पिता का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीण चंदेल से पुलिस कस्टडी मे रातभर मारपीट करने से शरीर पर पड़े निशान को देखकर पिता किशोर चंदेल को गहरा सदमा लगा और वे कोमा में चले गए। जिस प्रकार हमारे भाई को झूठे तरीके से आरोपी बनाकर मारपीट की गई, उससे हमारे पिता सदमे से बाहर नहीं आ सके और अस्पताल में 25 दिन तक इलाज के बाद 13 अक्टूबर की सुबह मौत हो गई। पिता किशोर चंदेल की मौत से उनकी बेटियों का आक्रोश फूट पड़ा वे पिता का शव लेकर सीधे थाना पहुंच गए और परिजन के साथ विधायक कुंवर सिंह निषाद व कांग्रेस कार्यकर्ता व मृतक के परिजन भी थाना पहुंचे।
इसे भी पढ़ें...प्रेमी जोड़े की लाश मिली : रात में घर से निकले थे दोनों, सुबह एक ही फंदे पर लटके मिले
कार्रवाई की मांग की गई
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि, प्रवीण चंदेल अस्पताल प्रकरण में आरोपी युवक को डॉक्टर से मारपीट नहीं करने एवं डॉक्टर को बचाने का प्रयास कर रहा था, उसे ही आरोपी बना दिया गया, जो युवक सन्नीजीत तिवारी डॉक्टर से मारपीट कर रहा था, उसके खिलाफ कमजोर कार्रवाई की गई। हमारे पास घटना के वीडियो है, लेकिन पुलिस विभाग ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की। हमने एएसआई, विवेचक एवं दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट करने का आरोप
प्रवीण चंदेल के परिजन घटना के बाद से पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। यह भी आरोप लगा रहे हैं कि 15 सितंबर की घटना में अर्जुन्दा पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की एवं दिए गए सबूतों को नजर अंदाज किया गया। मामले में रविवार को पुलिस अधिकारियों की विधायक व मृतक के परिजनों से चर्चा के दौरान यह बात सामने आई की सन्नीजीत तिवारी के खिलाफ अधूरी कार्रवाई की गई।
एएसआई लाइन अटैच
बालोद एसपी एसआर भगत ने बताया कि, हमने आवेदन मांगा है। मामले की जांच की जाएगी। एएसआई इंद्रजीत मेश्राम, आरक्षक पुरानिक साहू और वीरेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है।
