A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
आशीष कुमार गुप्ता- बतौली। छत्तीसगढ़ के बतौली में विधायक रामकुमार टोप्पो महतारी वंदन योजना सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने दिए जा रहे एक हजार रुपए से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। किसी गरीब परिवार को 1000 रुपया की महत्व पूछा जाए तो बता सकती हैं कि, 200 रुपए दिनभर मजदूरी कर किस प्रकार आता है। कई परिवारों में पांच महिलाएं होने पर 5000 हजार तो कही 9 महिलाएं एक परिवार में होने से 9 हजार प्रत्येक महीने महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खाते में आ रहा है। जो पैसा एकत्र कर सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अपने बेटियों के नाम जमा कर रहे हैं और अपना परिवार चला रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, महिलाएं जिस प्रकार अपने घर को साफ सफाई के साथ रखती हैं। उसी प्रकार सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से अपराधी किस्म के व्यक्तियों को सफाया किया जाएगा। आप सभी महिलाएं अपने बच्चों को सहेज कर रखें। अपराधी आदमखोर के रूप में समाज में फ़ैल रहे हैं। जिनका सफाया कर अपने समाज अपने विधानसभा में सुशासन लाया जाएगा। श्री टोप्पो ने आगे कहा कि, आप लोगों के साथ किसी भी विभाग के अधिकारी दुर्व्यवहार करता है और आप लोग शिकायत करते है तो तत्काल उन्हें हटा दिया जाएगा। भाजपा सरकार में एक वर्ष पूर्ण होने पर रिकॉर्ड एक वर्ष के भीतर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 700 करोड़ के कार्य के स्वीकृति के सात हो रहे विकास भाजपा सरकार की देन है कि, पिछले 73 वर्षों में जो कार्य अधूरे पड़े थे। उसे एक वर्ष में ही पूरा किया जा रहा है।
विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति
विधायक श्री टोप्पो ने आगे कहा कि, सीतापुर विधानसभा में भाजपा विधायक बनते ही कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आज लगभग 33 करोड़ के 11कार्यों की भूमि पूजन जल्द ही किए जाएंगे। जिसमें सीतापुर विधानसभा में महाविद्यालय भवन हेतु 3 करोड़ रुपये, उद्यानिकी विद्यालय हेतु 16 करोड़ रुपये, बतौली के लगरूपारा से सरस्वतीपुर तक सड़क निर्माण हेतु 2.88 करोड़ रुपए, शांतिपारा से भटकों सड़क निर्माण हेतु 3.44 करोड़ रुपये, पोड़ी से लैगु तक सड़क निर्माण हेतु 3.96 करोड़ रुपए, डोमिनी नाला पुलिया हेतु 2.87करोड़ रुपये, नर्मदापुर मिनी स्टेडियम हेतु 165 लाख सहित कुल 11 कार्यों की तत्काल निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
ये वरिष्ठ नेता और लोग रहे उपस्थित
इस दौरान महतारी वंदन योजना सम्मेलन में महामंत्री देवनाथ सिंह, पिछड़ा वर्ग महामंत्री हरि गुप्ता, अमित गुप्ता, बसंत सिंह, जितेश्वर पाठक, रज्जू राम, नवपदस्त मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, विश्वनाथ यादव, अनिमेष अग्रवाल, सरोज गुप्ता, ललिता तिर्की, पूनम गुप्ता, राजेंद्र पैंकरा, सरपंच हिंदाल पैंकरा, बजरंग गोयल, संतोष गुप्ता, नितिन गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीलकंठ यादव, सरवन यादव, सूरज बहादुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता की विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
