बतौली में तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। 

आशीष कुमार- बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के लुचकी घाट पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक में पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को राहगीरों की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 लुचकी घाट पुल के समीप दोपहर 3 बजे लगभग सीतापुर तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के लापरवाह ड्राइवर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक में पीछे बैठे ईश्वर साहू की मौके पर सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि, सोनेलाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में आईसीयु में भर्ती कराया गया है जिसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। 

पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा 
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक सीएम के कार्यक्रम देखने अंबिकापुर आए थे जो घर वापसी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना ग्रस्त पिकअप को पुलिस पकड़ लिया है। तेजरफ्तार के कहर से अपनी जिंदगी गवाने वाले ईश्वर साहू के परिवार सदमे है। ईश्वर साहू परिवार का कमाऊ सदस्य था जिसके 2 बेटा और 1 बेटी सहित पत्नि बूढ़े मां बाप पर आफत का पहाड़ आ गिरा है।