सरगुजा जिले के शासकीय महाविद्यालय बतौली में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में निबंध, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं युवा महोत्सव प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

आशीष कुमार- बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के शासकीय महाविद्यालय बतौली में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में निबंध, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं युवा महोत्सव प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र पैकरा ने विद्यार्थियों में कला और संस्कृति की महत्ता पर जोर दिया।

शासकीय महाविद्यालय बतौली में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय दिवस सम्मान समारोह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र पैकरा के मुख्य आतिथ्य और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बी. आर. भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रज्जू राम भगत पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बतौली, श्रवण यादव सांसद प्रतिनिधि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र, पूनम चंद्र गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष बतौली, अभय प्रकाश मंडल मंत्री बतौली के साथ प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. सुभागी भगत, प्रो. मधुलिका तिग्गा, प्रो. जिवियन खेस, अतिथि शिक्षिका मनीषा एक्का, शिल्पी एक्का एवं गोपाल यादव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। 

बेहतर समझ के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत उपयोग
सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर पूजन अर्चन के साथ हुआ। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू प्रजापति ने राजकीय गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र पैकरा ने कहा कि, विद्यार्थीयों में कला और संस्कृति की बेहतर समझ के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थी निरंतर मेहनत और परिश्रम करके अपने सपने पूरे कर सकते हैं क्योंकि उनमें बहुत जोश और उत्साह होता है। सम्मान समारोह का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया‌। 

प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस 26 फरवरी को क्रीड़ा प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस 27 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 28 फरवरी को सम्मान समारोह में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें रजत जयंती पर 'मेरे सपनों का छत्तीसगढ़' शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रवीना नागेश ने प्रथम, बिंदिया पैकरा ने द्वितीय और शैलजा दास ने तृतीय स्थान अर्जित किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 'छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली पच्चीस वर्ष' शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दीपांती ने प्रथम, प्रिया मिश्रा ने द्वितीय और रवीना नागेश ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 

पोस्टर प्रतियोगिता में जूही तिग्गा ने प्रथम स्थान किया प्राप्त
संविधान दिवस पर 'नागरिकों के संपूर्ण विकास में भारतीय संविधान का योगदान' शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रवीना नागेश ने प्रथम, शैलजा दास ने द्वितीय तथा मंजू यादव ने तृतीय स्थान अर्जित किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पर 'भारत में मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की भूमिका' शीर्षक पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रूपाली मिंज ने प्रथम, सुरेन्द्र बड़ा ने द्वितीय एवं अलमा कुजूर ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जनजातीय गौरव दिवस पर 'जनजातीय समाज का सांस्कृतिक पृष्ठभूमि एवं समृद्ध परंपरा' शीर्षक पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में जूही तिग्गा ने प्रथम, सुकृता तिग्गा ने द्वितीय और अलमा कुजूर ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 

मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में अंगिता सिंह प्रथम
स्वीप कार्यक्रम के तहत 'भारत में मतदाता जागरूकता अभियान' शीर्षक पर आयोजित मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में अंगिता सिंह ने प्रथम, प्रिया मिश्रा ने द्वितीय और सुषमा रानी प्रधान ने ने तृतीय स्थान अर्जित किया। रजत जयंती पर 'छत्तीसगढ़ राज्य और हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति' शीर्षक पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विशाल विश्वकर्मा, मुस्कान कौशिक, रीतू तिर्की ने प्रथम, गरिमा सिंह, प्रीति कुमारी, सुष्मिता पैकरा, उर्मिला पैकरा ने द्वितीय और बिलासो, ललिता नागे, रवीना नागेश ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 

रंगोली प्रतियोगिता में आरती सिंह, आंचल एक्का, चंचल कैवर्त्य प्रथम
स्वीप कार्यक्रम के तहत 'भारत में मतदाता जागरूकता अभियान' शीर्षक पर रंगोली प्रतियोगिता में आरती सिंह, आंचल एक्का, चंचल कैवर्त्य ने प्रथम, आरती दास, जोशिला, अंजलि सिंह ने द्वितीय और अनामिका, मुस्कान कौशिक, प्रीति कुमारी, उर्मिला पैकरा, गरिमा सिंह, सुष्मिता तिग्गा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया‌। जनजातीय गौरव दिवस पर "जनजातीय समाज का गौरवशाली संस्कृति एवं समृद्ध परंपरा" शीर्षक पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अपेक्षा प्रधान,अंजलि सिंह, आरती दास ने प्रथम, कुंती पैकरा, सोनमती यादव, काजल गुप्ता, सोनिया प्रजापति, सुषमा रानी प्रधान ने द्वितीय, बिलासो, ललिता नागे, रवीना नागेश, ज्योति पैकरा ने तृतीय, स्थान अर्जित किया। 

100 मीटर दौड़ में आरती सिंह प्रथम
महाविद्यालयीन क्रीडा स्पर्धा में कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बी.एससी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परास्त कर विजेता बने। इसके अलावा विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें खो-खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बालिका दल ने विकासखंड में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए जिले में अन्य विकासखंड के साथ जिला स्तरीय पर प्रतिनिधित्व किया। युवा महोत्सव में रस्साकस्सी और  खो-खो प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बालिका दल ने प्रथम स्थान अर्जित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। युवा महोत्सव के 100 मीटर दौड़ में आरती सिंह ने प्रथम, मनीषा पैकरा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 400 मीटर दौड़ में प्रीति पैकरा ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध 
उक्ताशय की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि सम्मान समारोह में बी. ए. अंतिम वर्ष के खुशबू प्रजापति एवं उनके सहेलियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनमें सामूहिक नृत्य में खूशबू एवं उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य ने प्रथम स्थान, अमीना लकड़ा और उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य ने द्वितीय स्थान तथा आसना और उसकी सहेलियों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी गीतों पर आधारित नृत्य ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 

'नई किरण' एकांकी दहेज प्रथा का निषेध
महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा रचित एकांकी 'नई किरण' का मंचन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 'नई किरण' एकांकी दहेज प्रथा का निषेध और अशिक्षा का उन्मूलन पर आधारित था। एकल गायन में प्रियंका काशी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। पाक कला और सलाद सजाओ प्रतियोगिता में बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर के रेशमी टोप्पो ने प्रथम और बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की रोहित तिर्की ने द्वितीय स्थान एवं बी. एससी. द्वितीय सेमेस्टर की राधिका कुजूर ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 

विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. के तीनों कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित कर प्रावीण्यता सूची में स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के असीम बेलस कुजूर, अक्षय आनंद कच्छप, राम प्रसाद राम, राजेश तिर्की और राजेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।