A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- बौलदाबाजार की घटना को लेकर कांग्रेस की जांच समिति घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत करने के लिए निकल गई है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, घटना के हर पक्ष की राज्य सरकार जांच करा रही है। कांग्रेस राजनीतिक रूप से क्या जांच करती है। इससे हमें कोई लेना देना नहीं है, वे अपना काम करें। साथ ही जांच के दौरान स्थिति बिगड़ने की आशंका को लेकर कहा कि, इस प्रकार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो सख्त कार्रवाई होगी।
बलौदाबाजार हिंसा कैसे हुई...कांग्रेसी जानते हैं
बलौदाबाजार हिंसा मामले में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, हमारी सरकार घटना की जांच उच्च स्तरीय जांच करा रही है। घटना में कांग्रेस नेताओं की कहीं न कहीं शह रही है। कांग्रेस नेताओं को पता है कि, घटना कैसे हुई और क्यों हुई है। जांच के बाद सभी चेहरे बेनकाब हो जाएंगे
सबसे बड़ी प्राथमिकता कृषक कल्याण है
सीएम विष्णुदेव साय कृषि विभाग की समीक्षा बैठक करने वाले हैं। जिसको लेकर कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता कृषक कल्याण है। किसानों को कैसे खाद बीज उपलब्ध हो इस पर चर्चा की जाएगी। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को ठगा
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों के लिए कहा कि, उन्हें वर्मी कंपोस्ट की जगह गुणवत्तायुक्त खाद मिलेगी। पिछली सरकार ने वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को ठगा गया था। किसानों को घटिया खाद पहुंचाया गया था। गुणवत्ताहीन खाद की आपूर्ति किसानों दी गई थी। लेकिन हमारी सरकार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद पहुंचाने का काम करेगी।
सामाजिक नहीं, असामाजिक तत्वों का हाथ है- विजय शर्मा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, इस वारदात में सामाजिक नहीं, असामाजिक तत्वों का हाथ है। ये लोग छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि बाहरी लग रहे हैं। करोड़ों का नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई आरोपियों से ही कराई जाएगी। जांच में जिन-जिन लोगों का नाम सामने आएगा, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोकतंत्र में एक सीमा होती है...ये अराजगता थी
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, न्यायिक जांच की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर की थी। योजनाबद्ध तरीके से हाथ में पेट्रोल की बोतल, डंडे लाठी के साथ लोग नजर आ रहे थे। 9 दिन 9 रात इसी जगह पर आंदोलन किया गया। लेकिन अंदर तक कोई नहीं गया था। क्योंकि हमें अपनी सीमा के बारे में अच्छे से पता है। लोकतंत्र में एक सीमा होती है। इसके आगे अराजकता होती है। श्री शर्मा ने कहा कि, सुंदर बिल्डिंग जला दी, किसी को क्या मिला? जिसकी भी यह हरकत है, कोई बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली- साव
वहीं इस घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, राज्य सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। इस घटना को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई भी की है। इधर, कांग्रेस नेताओं की भूमिका को लेकर कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश में अराजकता फैलाकर रखी थी। अब भी कांग्रेस नेता उस मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं। कांग्रेस नेताओं ने पर्दे के सामने और पीछे रहकर भूमिका निभाई है। हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है और इसपर सख्त कार्रवाई होगी। सरकारी संपत्ति को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई होकर रहेगी।
अपनी गलती छिपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे- डहरिया
बलौदाबाजार हिंसा को लेकर BJP ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि, सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने में फेल हो गई है। इसलिए अपनी गलती को छुपाने के लिए कांग्रेस पर दोष मढ़ रहे हैं। जबकि सभा में कांग्रेस के ही नहीं BJP नेता भी मौजूद थे। बिना जांच किए BJP के लोग आरोप लगा रहे हैं। जो लोग घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। उनपर भी मामले दर्ज किए गए हैं। दोषियों को पकड़ा जाए, निर्दोष लोगों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
