बलौदाबाजार जिले में सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड ने 8 साल के बच्चे की बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीमेंट प्लांट में आम तोड़ने गए 8 साल के मासूम बच्चे के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने क्रूरता की है। जिसके वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा प्लांट परिसर में आम तोड़ने गया था, इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद गुस्साए परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चे को लेकर बलौदाबाजार थाने पहुंचे और आरोपी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि, इस घटना में एक नहीं बल्कि तीन सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे, इसलिए सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि, इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घायल बच्चे तस्वीर