बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी में सूने मकान में चोरी, अज्ञात चोर 5 लाख के जेवर और 32 हजार नकदी ले उड़े, पुलिस जांच में जुट गई है।

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीडीटी परिवार शादी में शामिल होने गए थे बाहर
मिली जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी में अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 32 हजार रुपए नकद पार कर दिए।इन सामानों की हुई चोरी
चोरी गए सामान में सोने का नेकलेस, चैन, टॉप्स, पायल, कमरबंध, चांदी के सिक्के समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के होश उड़ गए। फिलहाल, गुंडरदेही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)