नियुक्ति पत्र : वरिष्ठ पार्षद सुरेन्द्र गिलहरे बने खरोरा नगर कांग्रेस प्रमुख, कई वरिष्ठ रहे मौजूद 

Workers and officials giving appointment letters
X
कार्यकर्ता और पदाधिकारी नियुक्ति पत्र देते हुए
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ने नगर कार्यकारिणी बनाने के लिये नगर कांग्रेस कमिटी बनाने का निर्णय लिया। जहां उन्होंने कई कार्यकर्ताओं और पार्षदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।

सूरज सोनी-खरोरा। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमिटी खरोरा नें नगर पंचायत खरोरा को अपनी नगर कार्यकारिणी बनाने के लिये नगर कांग्रेस कमिटी बनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत उन्होंने कई कार्यकर्ताओं और पार्षदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।

जिसमें जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा के निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा नें लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी द्वारका साहू, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवव्रत नायक, अश्वनी वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा नें वरिष्ठ पार्षद डॉ सुरेन्द्र गिलहरे को नगर कांग्रेस खरोरा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कई वरिष्ठ रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में कार्यकर्त्ता एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन नगर के पार्षद संत नवरंगे, पार्षद भरत कुम्भकार, पार्षद कपिल नशीने, पार्षद पूरेन्द्र पाध्याय, पार्षद जुबेर अली, पार्षद मोना बबलू भाटिया, पार्षद राहुल मरकाम, पार्षद समिश अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन निलेश चंद्रवंशी पूर्व सेक्टर प्रभारी खरोरा धनेश वर्मा ब्लॉक् महामंत्री शशांक चंद्राकर, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सरोजनी वर्मा एवं सभी जोन, सेक्टर बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्त्ता नें हर्ष व्यक्त किया। आपको बता दें कि, डॉ सुरेन्द्र गिलहरे नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 नायकतांड के पार्षद हैँ वह पहले भी संगठन में अहम् पदो पर भी रह चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story