Anti naxal operation: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

police-naxal encounter
X
पुलिस-नक्सल मुठभेड़
कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई।

बता दें कि, बस्तर में लगातार एंटी नक्सल अभियान जारी है। इसके तहतडीआरजी और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम कांकेर के कोयलीबेडा के दक्षिणी इलाके के भोमरा हुरतराई के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। वहीं मौके पर से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि, मारे गए नक्सली कंपनी नंबर तीन के सदस्य हैं।

naxal body
नक्सलियों के शव बरामद
kanker
बरामद किया गया नक्सली सामान

सुकमा के बुर्कलंका इलाके में हुई थी मुठभेड़

वहीं शुक्रवार 23 फरवरी को सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।
शुक्रवार को सुकमा में डीआरजी के जवान देर रात सर्चिंग पर निकले थे। जवान बुर्कलंका इलाके में पहुंचे ही थे कि, उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। जवानों ने शव बरामद कर लिया था।

बूबी ट्रैप की चपेट में आया था ग्रामीण

वहीं बीजापुर में नक्सलियों के बूबी ट्रैप की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है। दरअसल, कावड़गांव में नक्सलियों ने जवानों के लिए बूबी ट्रैप बिछाकर रखा था। इस ट्रैप की चपेट में आने से सोना नाम का एक ग्रामीण घायल हो गया है। CRPF 85 बटालियन के जवानों ने उसे कंधे पर लादकर 108 तक पहुंचाया।

क्या है बूबी ट्रैप

बता दें कि, बूबी ट्रैप में किसी को मारने या नुकसान पहुंचाने के लिए एक डिवाइस का उपयोग किया जाता है। यह एक तरह का नुकीला डिवाइस है जिसका उपयोग शिकार के लिए किया जाता है।नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए यह ट्रैप बिछाया था। एक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। फिलहाल जवानों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story