बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला डीहपारा में 'पढ़ाई तिहार' के अंतर्गत 'अंगना म शिक्षा' कार्यक्रम मनाया गया। 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला डीहपारा में 'पढ़ाई तिहार'  के अंतर्गत  'अंगना म शिक्षा' कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें कक्षा पहली दूसरी और नव प्रवेशी बच्चों की माता के साथ मनाया गया।  

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, बुनियादी स्तर पर बच्चों में समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए शाला स्तर पर शिक्षिका सीमा रानी देवांगन को प्रभारी बनाया गया है।

माताओं के साथ परखी गई बच्चों की गुणवत्ता

बच्चों से कराई गई मजेदार गतिविधियां
यह आयोजन शाला के लक्षित बच्चों व उनकी माताओं के साथ मनाया गया है, जो कक्षा एक में आने वाले सत्र में प्रवेश करेंगे। मेला लगाकर 9 काऊंटर बनाया गया। भाषागणित की पूर्व तैयारी ,बच्चों का कोना संतुलन बनाना, वर्गीकरण अक्षर शब्द पढना,  रंग भरना, रंग पहचान,  पेपर फोल्डिंग जैसे विभिन्न गतिविधियों कराया गया। 

खेल-खेल में घर में शिक्षा को आसान बनाएं 
संस्था प्रमुख गोपी चरण साहू ने बताया कि, यह कार्यक्रम मुख्यतः माताओं और समूह को केन्द्रीत करके बनाया गया है ताकि माताएँ और उनके समूह अपने बच्चों और स्वयं की उन्मुखीकरण के लिए तैयार हो सके। यह शासन द्वारा संचालित नव पहल कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य माताओं को जोड कर छोटे बच्चों को घर में सीखने में सहयोग देना। जिससे बच्चे खेल-खेल में घर में उपलब्ध सामाग्री से शिक्षा को असान बनाया जा सके।

ये लोग रहे मौजूद 
इस कार्यक्रम में जमुना ठाकुर, पूर्णिमा, भुनेश्वरी, गोपेश्वर बाई, महेश्वरी, यशोदा, लखनि, सविता, लखनि, लीला, मोनिका, नजमा, जानकी, सावित्री, नमेश्वरी, लता सहित सफाई कर्मचारी पुन्नी लाल गोंड उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)