Logo
अंबिकापुर में महिला की सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चंद्रमौली तिवारी ने पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए उस पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए थे। इसके बाद वह पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर अंबिकापुर के कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की।

लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार
डीआईजी और एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे उत्तरप्रदेश के वाराणसी से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
 

7