अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में कैदी को मिल रहीं थीं विशेष सुविधाएं, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, जेल अधीक्षक ने 2 प्रहरियों को निलंबित किया।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में गंभीर बीमारी बताकर भर्ती किए गए कैदी को विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने का मामला सामने आया है। कैदी को अस्पताल में घर जैसी सुविधाएं दी जा रही थी। परिजन मोबाइल फोन लेकर जेल वार्ड में प्रवेश कर रहे थे। जेल वार्ड का ताला खुला रहता है। 

इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी कैदी को उपलब्ध कराई जा रही है। इस मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद जेल वार्ड के आकस्मिक निरीक्षण पर - पहुंचे जेल अधीक्षक ने दो प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और अब मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

चल रही है जांच
जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने कहा कि, शिकायत पर अस्पताल के जेल वार्ड का निरीक्षण किया गया है। जेल वार्ड में अन्दर बाहर दो ताले हैं। बाहर का ताला खुला हुआ था, इसलिए दो प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कैदी को डॉक्टर के पर्ची के आधार पर एक अटेंडर की अनुमति दी गई थी। इस् मामले की जांच चल रही है।