अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लग्जरी कारों में स्टंट बाजी करने वाले रईसजादों पर पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में रविवार को अंबिकापुर में MG कार में स्टंट बाजी मामले में पुलिस ने 3 नाबालिक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है। सभी नाबालिक नवमी और दसवीं के छात्र बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गांधीर नगर थाना क्षेत्र के चर्च रोड में MG कार में स्टंट बाजी का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था। वीडियो में नाबालिक कार की बोनट पर बैठ कर और गर्दन बाहर निकल कर कार चला रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है।
जशपुर में भी लग्जरी कारों में स्टंट बाजी का वीडियो हुआ वायरल
उल्लेखनीय है कि, जशपुर जिले में छात्रों का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो सामने आया था। जहां चलती कार में स्टंटबाज़ी करते छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ युवक कार के दरवाज़े पर लटककर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि, स्टंट के दौरान एक युवक हाथ में शराब की बोतल लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
