संतोष कश्यप- अंबिकापुर। अंबिकापुर के गंगापुर क्षेत्र में मंगलवार को अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बने 37 मकानो को तोड़ा जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम बड़ी संख्या में पुलिसबल और दो बुलडोजर लेकर पहुंचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के बाद मकान बना कर रह रहे लोगों को कई बार प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन कब्जाधारियों को राहत नहीं मिली। पिछले सप्ताह प्रशासन ने कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस देने के बाद आज खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस बल और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर मौजूद
बुलडोजर एक्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा गया है, साथ ही ASP, SDM, तहसीलदार सहित कई थानों के प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं। अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के पास बने हैं सरकारी जमीन पर मकान। प्रशासन की टीम को देखकर कई लोगों ने मकानों को किया खाली, घरो से सामान निकालकर रखा बाहर। वहीं कई घरों के लोग प्रशासन की कार्रवाई को मनमानी बताते हुए खाली नहीं करने पर अड़ गए हैं।
.