A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संदीप करिहार-बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा आज शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। यहां उन्होंने बिलासपुर कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि, देश को आज कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा कभी राम तो कभी मुसलमान को लेकर प्रोपागेंडा चला रही है।
भाजपा छत्तीसगढ़ में कश्मीर के 370 पर वोट मांग रही है
देश में अब तक दो चरणों में हुए मतदान को लेकर अल्का लांबा ने कहा कि, दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद दो साल में खत्म करने के दावे पर पलटवार करते हुए अल्का लांबा ने कहा कि, नक्सलवाद खत्म करने के खोखले और झूठे दावे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में कश्मीर के 370 पर वोट मांग रही है। प्रधानमंत्री धर्म के नाम पर आदमकद की होडिंग पर वोट मांग रहें हैं। अगर धारा 370 इतना कामयाब है तो भाजपा कश्मीर में उम्मीदवार क्यों नही उतार रही है?
लद्दाख में भाजपा के खिलाफ जारी है आंदोलन
वहीं लद्दाख में भाजपा के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद की टिकिट क्यों काट दी। अब भाजपा कहती है कि, ये भाजपा की भूल थी कि लद्दाख का सांसद भाजपा का है। अब कह रहें है कि, लद्दाख के लोगों के साथ अन्याय हुआ है।
