A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिलें में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी। नक्सलियों ने देर रात CAF कैंप से करीब 500 मीटर दूर धारदार हथियार से गला रेत कर जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी। कुछ साल पहले उन्होंने उनके बेटे हरिश पोड़ियाम को जिंदा जला दिया था। यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जोगा पोड़ियाम अपने गांव पोटाली में अपने परिवार के साथ ही थे। शुक्रवार देर रात 10 नक्सली सादे कपड़ों में उनके घर आए और उनके परिवार वालों के सामने ही गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद नक्सली मौके पर से चले गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की सर्चिंग कर रही है।
दस से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं की हत्या
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में साल 2023-24 में नक्सलियों ने आठ से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। जिन नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी उनमें बीजापुर बीजेपी मंडल प्रमुख नीलकंठ केकम शामिल थे, नक्सलियों ने 5 फरवरी 2023 को उनकी हत्या कर दी थी। इसके अलावा 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने देर शाम घर में घुसकर गोली मार दी थी। 11 फरवरी 2023 को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रामधर अलामी की हत्या कर दी। 29 मार्च 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी नेता रामजी डोडी और 21 जून 2023 को बीजापुर में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन काका की हत्या की थी।
इन्हें भी उतारा मौत के घाट
वहीं राजनांदगांव के मोहला-मानपुर में 20 अक्टूबर 2023 को बीजेपी कार्यकर्ता बिरझु तारम को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। 4 नवंबर 2023 को चुनावी प्रचार के दौरान कौशलनार हाट बाजार में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बीजेपी कार्यकर्ता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं 6 मार्च 2024 को बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को पहले तो अगवा किया इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली।
