A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

इमरान खान-नारायणपुर। अबूझमाड़ के जंगलों में चार जिलों की पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। यह मुठभेड़ कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर जिले से डीआरजी और एसटीएफ के करीब 400 जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकले थे। ये जवान पिछले 3 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। 

जवानों ने नक्सल ठिकानों को घेरा 
अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया है। एक दिन पहले भी दिनभर रुक-रुक कर जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई थी। आज सुबह से यहां मुठभेड़ जारी है। जवानों ने अब तक यहां पर 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है वहीं एक जवान के घायल होने की खबर है।

8 नक्सलियों के शव सहित हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 8 नक्सलियों के शव और INSAS  राइफल, .303 रायफल, BGL लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने की संभावना है।

55 घंटे बाद खत्म हुआ ऑपरेशन, घायलों को लेने पहुंचा हेलिकॉप्टर

घायल जवानों को लेने कुतुल वाकुड के जंगल में उतरा हेलिकाप्टर। मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पहीं एक जवान भी शहीद हो गया है। नक्सलियों के पास से इंसास और 303 रायफल के साथ BGL लांचर भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 55 घण्टे के बाद ऑपरेशन खत्म हो गया है। लेकिन उस इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- हमारी सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह तत्पर है।