जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं आरती : बोलीं- कॉलेज में हर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश होगी

BJP Councilor Aarti Vikas Agarwal,
X
जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं आरती अग्रवाल
शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष भाजपा पार्षद आरती विकास अग्रवाल को बनाई गई हैं।

उमेश यादव-कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की पार्षद, भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका आरती विकास अग्रवाल को शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनायी गई हैं। कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव, विधायक और प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे की अनुशंसा पर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद आरती विकास अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अग्रवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो साल के लिए प्रभावी होगा। भाजपा पार्षद आरती अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के भाजपाइयों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/free_files/pdf/korbaa_2024_08_02_020432.pdf

कॉलेज में हर सुविधा के लिए होगा प्रयास-आरती

शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय कन्या मिनीमाता विद्यालय की अहम भूमिका है। यहां की कमियों को दूर कर हर संसाधन मुहैय्या कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां हर विषय (फैकल्टी)के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story