नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बरामद, देखिए Video जवानों ने कैसे विस्फोट कर किया डिफ्यूज

45 kg IED recovered-defuse, explosion, Bijapur, Naxalite, Security forces, chhattisgarh news 
X
विस्फोट कर किया डिफ्यूज
मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने मौत का सामान बिछाया था। एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने सतर्कता और सूझबूझ से 45 किलो आईईडी बरामद कर नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। 

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रहे मुठभेड़ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बिछाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में CRPF 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। ड्यूटी से वापसी के दौरान 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में उन्होंने 45 किलो का आईईडी बरामद किया। बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम ने मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

Recovered IED
बरामद आईईडी

IED बरामद कर किया डिफ्यूज

बता दें कि, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची थी। उन्होंने चेरपाल- पालनार मार्ग में 45 किलो का आईईडी बिछा रखा था। आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से उन्होंने IED बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story