34वीं राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता :  14- 18 नवंबर तक आयोजन, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना करतब 

Mallakhamb Competition
X
14- 18 नवंबर तक मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन होगा
बिलासपुर में  14-18 नवंबर तक राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के मलखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। 

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 34वीं राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मलखंभ फैडरेशन आफ इंडिया के मार्गदर्शन में 14 से 18 नवंबर तक बी आर यादव इनडोर खेल परिसर बहतराई होगा। जूनियर बालक- बालिका और 37 वीं सीनियर महिला- पुरूष राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में देशभर के 600 खिलाड़ी और 100 अधिकारी निर्णायक भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 नवंबर को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा, प्रवीण झा, उद्योगपति,अतिथिद्वय डॉ अरविंद तिवारी, कुलसचिव सीडी रमन विश्वविद्यालय के साथ ही नवीन सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक, एसईसीआर शामिल होंगे। इस दौरान मलखंभ फैडरेशन आफ इंडिया के महासचिव धरमवीर सिंह के साथ केन्द्रीय खेल मंत्रालय /प्राधिकरण के अधिकारी भी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रह सकते हैं।

यहां देखें पत्र...

इन राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, केरला, तेलंगाना, चंडीगढ़, ओडीसा, हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान, जम्मू कश्मीर,दादरा नगर हवेली दीव और असम के टीमों की सूचना मिली है। वहीं इस प्रतियोगिता के बाद भारत विरूद्ध अमेरिका, नेपाल के बीच मलखंभ मुकाबला होगा।

छत्तीसगढ़ टीम - राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024

अंडर 16 लड़कियां

1. डिंपी सिंह - जांजगीर-चाँपा
2. दुर्गेश्वरी कुमेटी - नारायणपुर
3. हिमांशी उसेंडी - नारायणपुर
4. किरण यादव - जांजगीर-चांपा
5. अनीता - नारायणपुर
6. रजबती - नारायणपुर

16 वर्ष से ऊपर लड़कियां

1. रागिनी रॉयत - नारायणपुर
2. मोनिया रोय - नारायणपुर
3. संतय पोटाई- नारायणपुर
4. पूजा - मुंगेली
5. साधना कुमार धीवर - बिलासपुर
6. कुमारी तनु दौड़िया - रायपुर

अंडर 18 लड़के

1. मनु ध्रुव - नारायणपुर
2. राकेश कुमार वेर्दा - नारायणपुर
3. मंगाडु पोडियम - नारायणपुर
4. राजेश कोर्रम - नारायणपुर
5. आयुष सिंह सिदार - जांजगीर-चांपा
6. कैलाश पाल

18 वर्ष से ऊपर

7. संतोष शोरी - नारायणपुर
8. श्यामलाल पोटाई - नारायणपुर
9. रोशन गढ़ेवाल - जांजगीर-चांपा
10. संगम कुमार खरे - जांजगीर-चांपा
11. आयतू राम कोर्रम - नारायणपुर

प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे संघ के पदाधिकारी

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मलखंभ संघ के पदाधिकारी अनिल टाह, राजा सरकार, बिसन कसेर,विरेऩद्र तिवारी, अनिल सिंह, किशोर कुमार वैष्णव, मिलिंद भानदेव, विशाल दुबे, रामपुरी गोस्वामी, जीपीएम, राजेन्द्र पटेल, पुष्कर दिनकर, पुरेऩदर कोसरिया, प्रशांत तिवारी, अंशुमाला कुजूर,मृणाल मुले आदि मेहनत कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story